पंचकूला: हाईकोर्ट वकील से साइबर ठगी, फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर उड़ाए 82 हजार

by Manu
ठगी

पंचकूला, 19 नवंबर 2025: हरियाणा के पंचकूला में साइबर ठगों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील को चपत लगा दी। ठगों ने फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर करीब 82 हजार रुपये ठग लिए।

पीड़ित वकील विकास डाल्फिन अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन आया। कॉलर ने खुद को फेडरल बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि स्केपिया क्रेडिट कार्ड को कार्ड-टू-कार्ड बेसिस पर अप्रूव कर देंगे। इसके लिए अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट मेल करने को कहा।

जैसे ही विकास ने बताए गए लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। कुछ ही मिनटों में 82,893 रुपये कटने का मैसेज आ गया।

विकास को समझते देर नहीं लगी कि वे साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, उनकी डिटेल निकाली जा रही है। तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। ठगों तक जल्द पहुंचने की कोशिश जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कोई भी बैंक कर्मचारी फोन पर कार्ड डिटेल या ओटीपी नहीं मांगता। शक होने पर तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें।

ये भी देखे: फतेहाबाद साइबर पुलिस ने राजस्थान से 6 ठग को किया गिरफ्तार, भारी सामान बरामद

You may also like