मुंबई, 08 नवंबर 2025: सेबी ने शनिवार को निवेशकों को डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड प्रोडक्ट्स से दूर रहने की सलाह दी। बोर्ड ने कहा कि ये प्रोडक्ट्स उसके नियमों के दायरे से बाहर हैं। इनमें निवेश का खतरा बहुत बड़ा है।
यह चेतावनी तब आई जब सेबी को पता चला। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इन्हें फिजिकल गोल्ड का आसान तरीका बताकर जोर-शोर से बेच रहे हैं।
सेबी ने बयान जारी कर लिखा कि डिजिटल गोल्ड प्रोडक्ट्स सेबी के रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स से बिल्कुल अलग हैं। इन्हें सिक्यॉरिटी के रूप में नोटिफाई नहीं किया गया। कमोडिटी डेरिवेटिव के रूप में भी रेगुलेट नहीं हैं। ये सेबी के कंट्रोल से बाहर हैं।
रेगुलेटेड सिक्यॉरिटीज पर जो इन्वेस्टर प्रोटेक्शन सिस्टम काम करता है। वह इन अनियमित डिजिटल गोल्ड स्कीम्स पर लागू नहीं होगा।
ये भी देखे: Gold Price: सोने की कीमतों में आई उछाल, जानें हर शहरों मे आज का भाव