समस्तीपुर, 08 नवंबर 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गुड़मा गांव में शनिवार को सैकड़ों VVPAT की पर्चियां एक साथ फेंकी मिलीं। इतनी बड़ी तादाद में पर्चियां बाहर पड़ी देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।
राष्ट्रीय जनता दल ने इस घटना पर चुनाव आयोग से सवाल उठाए है। पार्टी ने पूछा कि आखिर यह लापरवाही कैसे हुई। विपक्ष लगातार वोट चोरी के आरोप लगा रहा है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए।
लोगों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। खबर मिलते ही डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह और उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार समेत आला अधिकारियों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। जांच के साथ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।
ये भी देखे: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद नीतीश कुमार ने पोस्ट कर जनता का किया धन्यवाद