पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी के छुए पैर, चल रही थी आपसी नोक-झोक

by Manu
मनोज तिवारी खेसारी लाल

पटना, 08 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना एयरपोर्ट पर एक मजेदार नजारा दिखा। भोजपुरी के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी आमने-सामने पड़ गए। ये दोनों अब अलग-अलग पार्टियों के प्रचारक हैं।

आरजेडी उम्मीदवार खेसारी ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी को देखते ही बिना रुके उनके पैर छुए। फिर एक-दूसरे को गले लगा लिया। मनोज तिवारी ने पूछा कि का हाल बा।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे।

दोनों की मुलाकात अचानक हुई। दोनों अपने चुनावी कामों के चक्कर में एयरपोर्ट पर थे। मनोज तिवारी बीजेपी उम्मीदवारों की रैलियों के लिए निकल रहे थे। खेसारी लाल यादव प्रचार अभियान से लौट रहे थे।

दोनों के चेहरे पर हंसी थी। खेसारी ने आगे बढ़कर प्रणाम किया और कहा कि बड़े भाई हैं। उनका सम्मान देना मेरा फर्ज है। मनोज तिवारी ने भी गले लगाया। बोले कि हमारे बीच राजनीति तो आ सकती है। लेकिन संस्कार कभी नहीं टूट सकते।

ये भी देखे: ‘हमारे ऊपर हमले की कोशिश…’ BJP सांसद मनोज तिवारी ने RJD समर्थकों पर लगाए आरोप

You may also like