ब्रिस्बेन, 08 नवंबर 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारतीय टीम ने अपनी पारी शुरू की और वे 4.5 ओवर खेल चुके थे। तभी बारिश ने खेल रोक दिया। जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया।
इसके साथ भारत ने पूरी सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले टीम चौथे मैच में इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने 48 रनों से आसान जीत हासिल की थी। अक्षर पटेल ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था।
यह मैच अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप से पहले विदेश का आखिरी टी20 था। वर्ल्ड कप से पहले भारत को दो और टी20 सीरीज खेलनी हैं। दोनों घरेलू मैदान पर होंगी।
ये भी देखे: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैच रद्द, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच