चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर शोषण के आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज

by Manu
चुराह विधायक

चुराह, 07 नवंबर 2025: चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की लिखित शिकायत पर चंबा महिला थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 69 बीएनएस एक्ट और धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

चंबा पुलिस के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।

युवती ने शिकायत में विधायक पर गलत व्यवहार का इल्जाम लगाया है। उन्होंने शोषण की बात कही है। पुलिस ने पीड़िता का बयान न्यायालय में धारा 164 के तहत रिकॉर्ड कराया है।

फिर पुलिस ने युवती को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाकर मेडिकल जांच कराई। अब पुलिस पूरी सख्ती से जांच कर रही है।

ये भी देखे: जालंधर में पशु डॉक्टर पर मासूम से रेप का आरोप, POCSO के तहत गिरफ्तार

You may also like