18
लखनऊ, 27 अक्टूबर 2025: लखनऊ के आलमबाग इलाके में बने रेलवे अस्पताल में आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और पूरे अस्पताल में धुंधला धुआं छा गया। स्टाफ ने फौरन हिम्मत दिखाई और आनन-फानन में 22 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन आग कैसे लगी, इसका अभी सही कारण पता नहीं चल सका है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
ये भी देखे: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, 7 साल के मासूम नाले में बहा, सर्च ऑपरेशन जारी