29
सिडनी, 27 अक्टूबर 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच लेते वक्त पसलियों में चोट लगी थी। खबरों के मुताबिक, उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की शिकायत हुई।उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। फिलहाल वे आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में हैं।
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “श्रेयस आईसीयू में हैं। जांच रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग का पता चलते ही उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी रिकवरी पर नजर रखते हुए 2 से 7 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा, क्योंकि ब्लीडिंग से इंफेक्शन फैलने का खतरा था इसे रोकना बेहद जरूरी है।”
ये भी देखे: एशिया कप 2025: BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, श्रेयस अय्यर को फिर नहीं मिली जगह