‘हरि के द्वार’ पहुंचीं एमएस धोनी की वाइफ साक्षी, हरिद्वार में किया गंगा स्नान

by Manu
sakshi dhoni

हरिद्वार, 24 अक्टूबर 2025: भारतीय क्रिकेट के भामाशाह एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने छठ पूजा से ठीक पहले हरिद्वार में ‘हर की पौड़ी’ पर पहुंचकर गंगा मां का आशीर्वाद लिया। 25 अक्टूबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय छठ महोत्सव की तैयारियों के बीच साक्षी ने पूरे विधि-विधान से गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना की। धोनी परिवार के इस सदस्य ने सादगी भरा अंदाज अपनाया। चेहरा ढककर सामान्य भक्तों की तरह दर्शन किए ताकि भीड़ न जुड़े।

साक्षी अपने परिवार के साथ ‘हरि के द्वार’ पहुंचीं। गंगा स्नान के बाद उन्होंने गरीबों में प्रसाद भी बांटा। गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी ने बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक पूजन किया। एमएस धोनी इस बार साथ नहीं थे.

ये भी देखे: CSK vs GT: सीजन में धोनी के आखिरी कप्तानी वाले मैच में CSK ने GT को हराया

You may also like