CSK vs GT Result: IPL 2025 के अपने आखिरी मुकाबले (CSK vs GT) में CSK ने GT को 83 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने सीजन का अंत अंक तालिका में आखिरी स्थान पर किया।
CSK से हार के बाद GT का टॉप 2 में जाना मुश्किल
इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे और आयुष म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी और अंशुल कंबोज और नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने ये बड़ी जीत दर्ज की। इस हार ने अब गुजरात का खेल बिगाड़ दिया है। गुजरात फिलहाल 14 मैचों में 9 जीत के साथ नंबर 1 पर है लेकिन टॉप 2 में अंत करने के लिए उसको RCB पर निर्भर रहना होगा। अगर RCB अपना आखिरी मैच LSG से हार जाती है तब ही GT टॉप 2 में अंत कर सकती है।
CSK vs GT: CSK के लिए युवा बलेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल की टीम गुजरात मैदान पर गेंदबाजी करने उतरी। आयुष म्हात्रे और कॉनवे ने सीएसके को शानदार शुरुआत दी। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 34 रन और कॉनवे ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार अर्धशतक जड़ा जिससे CSK ने 230 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने गुजरात के खिलाफ 9 गेंद शेष रहते 83 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच को जीतने से सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन धोनी के प्रशंसकों को धोनी के कप्तानी में इस जीत के साथ सीजन का अंत करने पर थोड़ी खुशी जरूर मिली।
ये भी देखे: SRH vs KKR: हेनरिक क्लासेन का 37 गेंदों में रिकार्ड शतक, KKR पर जीत के साथ सीजन का अंत