रोजगार मेले में PM मोदी का युवाओं को रोजगार का तोहफा, 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित

by Manu
modi japan

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 17वें पीएम रोजगार मेले में वर्चुअल माध्यम से 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि युवा सशक्तिकरण भाजपा-एनडीए सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अब तक रोजगार मेलों के जरिए 11 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दिलाने का दावा करते हुए पीएम ने युवाओं को प्रेरित किया।

लखनऊ से वर्चुअल संबोधन में मोदी ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, और ये युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। दीवाली की रोशनी के साथ आज ये 51 हजार युवाओं को पक्की नौकरी का मौका मिला है। ये खुशी की डबल दीवाली है।” उन्होंने जोश भरे लहजे में कहा कि ये नौकरियां न सिर्फ जीवन में स्थिरता लाएंगी, बल्कि देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगी।

ये भी देखे: राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, निर्माण पूरा होने का संदेश

You may also like