ED Action: अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का शिकंजा, रिलायंस पावर के CFO गिरफ्तार

by Manu
ED Anil ambani

लखनऊ, 11 अक्तूबर 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर एक और बड़ा प्रहार किया है। एजेंसी ने रिलायंस पावर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अशोक पाल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ये गिरफ्तारी PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत की गई।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ED अनिल अंबानी समूह की कई कंपनियों से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामलों की जांच कर रही है। इस सिलसिले में अशोक पाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। अभी पूछताछ जारी है।

ये भी देखे: ED ने अंडमान के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा को 500 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया

You may also like