हिमाचल में स्कूल हॉस्टल के पांचवीं मंजिल से कूदकर 9वीं की छात्रा ने दी जान

by Manu
मौत

शिमला, 29 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में एक निजी डे-बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में एक छात्रा ने कूदकर अपनी जान दे दी। रूट्स कंट्री स्कूल बागी में 9वीं कक्षा की छात्रा जेसिका शर्मा ने रविवार सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही जेसिका के परिजन फौरन स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जेसिका हाल ही में घर गई थीं। परिवार का कहना है कि न तो घर पर और न ही स्कूल में जेसिका ने कभी किसी परेशानी का जिक्र किया। शव को कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी। शिमला के एसएसपी संजीव गांधी ने कहा कि हम हर संभावित पहलू पर नजर रख रहे हैं।

ये भी देखे: ओडिशा के कंधमाल में स्कूल हॉस्टल में भयानक घटना, सहपाठियों ने 8 छात्रों की आंखों में डाला फेवीक्विक

You may also like