शिमला के ठियोग में 14 साल की नाबालिग को शराब पिलाकर यौन शोषण, POCSO के तहत केस दर्ज

by Manu
लखनऊ दुष्कर्म

शिमला, 19 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का कथित तौर पर शराब पिलाकर यौन शोषण किया गया। बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की हालत को देखते हुए काउंसलिंग भी जारी है। उसके बयान ने पूरे मामले को उजागर कर दिया।

पीड़िता ने काउंसलर को बताया कि ये सब 2022 से शुरू हुआ, जब वह अपनी एक सहेली के संपर्क में आई और अक्सर उसके घर जाने लगी। एक दिन सहेली के घर पहुंची तो वहां दो लड़के भी मौजूद थे। आरोप है कि सहेली और उसके साथियों ने मिलकर पीड़िता को जबरन 4-5 गिलास शराब पिला दी। नशे की हालत में बेहोशी जैसी स्थिति में एक युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत में यह भी जिक्र है कि पीड़िता की गर्दन पर ताजा चोट के निशान मिले हैं, जो घटना की पुष्टि करते हैं।

ठियोग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए POCSO अधिनियम की सभी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है।

ये भी देखे: हरियाणा के सिरसा कोर्ट ने दिया यौन शोषण के दोषी को 20 साल कैद की सजा

You may also like