धर्मशाला में स्कूल जाते समय बच्चे खड्ड में फंसे, स्थानीय लोगों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

by Manu
flood

धर्मशाला, 18 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास सुधेड़ गांव में स्कूल जाने वाले कुछ मासूम बच्चे बढ़ा खड्ड पार करने के दौरान अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बीच में फंस गए। बच्चे नदी नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। अचानक पानी की धारा तेज हो गई, जिससे वे बहने लगे।

पानी में फंसे बच्चों को देखते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बिना वक्त गंवाए बचाव का काम शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने रस्सी का इस्तेमाल किया, तो कुछ ने हाथों से बच्चों को थामा और बाहर निकाला। पूरा नजारा बेहद खतरनाक था, और इस दौरान कई लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी देखे: धर्मशाला-धौलाकुआं में झमाझम बारिश, शिमला में बूंदाबांदी; 6 दिन तक यैलो अलर्ट

You may also like