Punjab News: पंजाब स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 डॉक्टरों का हुआ तबादला

by Manu
DSP गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 सितंबर 2025: पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर को प्रमोशन देकर संगरूर का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही छह अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के आदेशानुसार ये तबादले तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

– डॉ. सुखविंदर जीत सिंह अब माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट से रूपनगर के सिविल सर्जन बनाए गए हैं।

– डॉ. संजय कामरा को संगरूर के सिविल सर्जन से माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला का मेडिकल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है।

– डॉ. रश्मि को खरड़ में मुख्य केमिकल एग्जामिनर से चंडीगढ़ में स्वास्थ्य निदेशालय का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है।

– डॉ. हरेंद्र कुमार शर्मा को चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर से खरड़ में मुख्य केमिकल एग्जामिनर की जिम्मेदारी दी गई है।

– डॉ. राजकुमार को फाजिल्का के सिविल सर्जन से सुंदर नगर के बी.बी.एम.बी. अस्पताल में पी.एम.ओ. बनाया गया है।

– डॉ. अरविंद पाल सिंह को मानसा के सिविल सर्जन से फतेहगढ़ साहिब का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।

ये भी देखे: PUNJAB NEWS: पंजाब में 16 तहसीलदारों का हुआ तबादला, यहां देखें लिस्ट

You may also like