नवादा, 15 सितंबर 2025: बिहार के नवादा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो मानवता को शर्मसार कर देती है। वारसलीगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। यह घटना स्थानीय लोगों में गुस्से और डर का माहौल पैदा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची घर के पास लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। तभी उसे प्यास लगी, तो वहां मौजूद अपने परिचित चार लड़कों से पानी मांगा। लेकिन इन दरिंदों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम को पानी देने के बजाय जबरन उसके मुंह में शराब उड़ेल दी। नशे में धुत होने के बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में बच्ची को वहीं छोड़कर सभी फरार हो गए।
पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को चंडीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी देखे: Bihar Crime: होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई युवती, एम्बुलेंस में ले जाते समय गैंगरेप