हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 7 सितंबर को चंबा के लिए भेजेंगे राहत सामग्री

by Manu
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

पंचकूला, 06 सितंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 सितंबर, रविवार को पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय से हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित चंबा जिले के लिए राहत सामग्री की खेप रवाना करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में 500 तिरपाल, 100 क्विंटल चावल, 500 गद्दे, 50 क्विंटल आटा, 500 कंबल, 10 क्विंटल दाल, 1,000 बोतल तेल, मसाले, हल्दी, नमक और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालय केंद्रीय दल बनाया गया है, जो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा करेगा। इससे पहले भी एक केंद्रीय दल और एक बहु-क्षेत्रीय दल नुकसान का जायजा ले चुके हैं। इन दलों में कृषि, जल शक्ति, ऊर्जा, सड़क परिवहन, राजमार्ग और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

ये भी देखे: पंजाब में पीएम मोदी 9 सितंबर को कर सकते हैं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत पैकेज की उम्मीद

You may also like