पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात

by Manu
अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़, 04 सितंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। हालांकि, अभी तक उनकी तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पंजाब में इस समय कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, और मुख्यमंत्री मान नियमित रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे थे। दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल भी आज से पंजाब के दौरे पर हैं। उनकी योजना मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करने और राहत कार्यों की समीक्षा करने की थी।

ये भी देखे: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

You may also like