AFG vs PAK Result: शारजाह में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज के पहले टी20I मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 39 रन से हरा दिया। हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान आगा की नाबाद 53 रन की पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने 2 विकेट झटके।
अफगानिस्तान के पांच रन के अंदर गिरे 5 विकेट
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। इब्राहिम जादरान के 9 रन पर आउट होने के बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया। 97 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 7 विकेट गंवा दिए, जिसमें 5 विकेट तो महज 5 रन के अंदर गिर गए। कप्तान राशिद खान ने 16 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर उम्मीद जगाई। उनकी पारी में 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिनमें से 3 हारिस रऊफ के एक ओवर में आए। लेकिन राशिद के आउट होते ही अफगानिस्तान की उम्मीदें टूट गईं, और टीम 20 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। अफगानिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। राशिद खान (39) और रहमानुल्लाह गुरबाज (38) ही कुछ हद तक टिक पाए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में शानदार शुरुआत की।
ये भी देखे: ZIM vs SL: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 7 रन से हराया, मदुशंका की हैट्रिक बनी गेमचेंजर