ZIM vs SL ODI Result: जिम्बाब्वे में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने रोमांचक अंदाज में 7 रन से जीत हासिल की। दिलशान मदुशंका की शानदार हैट्रिक ने मैच का रुख पलट दिया, जिसने जिम्बाब्वे को जीत से महज 7 रन दूर रोक दिया। सिकंदर रजा का शतक चूकना मेजबान टीम के लिए भारी पड़ गया।
टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन ही बना सका।
श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निशान मदुष्का 9 के स्कोर पर बिना खाता खोले आउट हो गए। रिचर्ड नगारवा ने यह शुरुआती झटका दिया। लेकिन कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला।
ZIM vs SL: मदुशंका ने ली हैट्रिक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत भी खराब रही। ब्रायन बेनेट और ब्रेंडन टेलर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। सिकंदर रजा ने 92 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में मदुशंका ने कमाल कर दिखाया। पहली गेंद पर रजा को आउट कर उन्होंने श्रीलंका को वापसी दिलाई। फिर अगली दो गेंदों पर ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा को आउट कर हैट्रिक पूरी की। इस शानदार प्रदर्शन ने हारी बाजी को जीत में बदल दिया और श्रीलंका ने 7 रन से रोमांचक जीत हासिल की।
ये भी देखे: मैक्सवेल और मार्श की धमाकेदार बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती टी20 सीरीज