देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप केस में 1912 पन्नों की चार्जशीट दायर, ट्रायल जल्द शुरू

by Manu
देवेंद्र बूड़िया

हिसार, 29 अगस्त 2025: हरियाणा के हिसार जिले में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ रेप केस में पुलिस ने कोर्ट में 1912 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। 20 वर्षीय युवती द्वारा लगाए गए रेप के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है। चार्जशीट में 45 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं, और पुलिस का दावा है कि उनके पास देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ ठोस सबूत हैं।

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के होटल हयात, जहां रेप की घटना का आरोप है, वहां की सीसीटीवी फुटेज से जुड़ी रिपोर्ट चार्जशीट में शामिल है। साथ ही, जयपुर के सिविल लाइन स्थित बूड़िया के फ्लैट में घटना वाले दिन युवती की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवती और बूड़िया के मोबाइल फोन का डेटा भी सबूत के तौर पर जुटाया है।

24 जनवरी 2025 को हिसार के आदमपुर थाने में युवती ने बूड़िया के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं (आईपीसी 376, 354, 506) के तहत केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि बूड़िया ने विदेश भेजने और सलमान खान से मिलवाकर स्टार बनाने का झांसा देकर चंडीगढ़ और जयपुर में कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।

ये भी देखे: सिरसा डेरा सच्चा सौदा में नाबालिग की अवैध हिरासत का मामला, पिता पहुंचा हाईकोर्ट

You may also like