मुंबई, 21 अगस्त 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल (ODI) से संन्यास की अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, रोहित के ताजा कदम इन अटकलों को खारिज करते नजर आ रहे हैं। RevSportz के अनुसार, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है।
ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम सितंबर 2025 में भारत दौरे पर आएगी, जहां वह भारत-ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी। टेस्ट मैच लखनऊ में होंगे, जबकि वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। माना जा रहा है कि रोहित इस सीरीज में हिस्सा लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आत्मविश्वास और लय हासिल करना चाहते हैं।
रोहित ने आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 83 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी देखे: एशिया कप 2025: BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, श्रेयस अय्यर को फिर नहीं मिली जगह