जालंधर, 21 अगस्त 2025: पंजाब के जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नॉर्थ हलके के पूर्व विधायक केडी भंडारी और भाजपा नेता हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शाहकोट की दानामंडी में उस समय हुई, जब भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया था।
जानकारी के मुताबिक, कैंप में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुशील रिंकू, केडी भंडारी और हरदीप सिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नेताओं को जबरन घसीटकर हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ये भी देखे: पंजाब में बाढ़ संकट: भगवंत मान सरकार का एक्शन प्लान, मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारियां