चंडीगढ़, 18 अगस्त 2025: बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। इसके अगले दिन, सोमवार (18 अगस्त) को राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें NDA के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने पर शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि राधाकृष्णन की लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उनका अनुभव देश को और समृद्ध करेगा। उन्होंने कामना की कि राधाकृष्णन उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा जारी रखें, जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।
ये भी देखे: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार पर फैसला कल, भाजपा संसदीय बोर्ड की अहम बैठक