चंडीगढ़, 30 जुलाई 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सभी कैबिनेट मंत्रियों को चंडीगढ़ में एक अहम बैठक के लिए बुलाया है। यह कैबिनेट मीटिंग सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास पर होगी।
हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। खास तौर पर ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान को लेकर कोई बड़ा ऐलान होने की संभावना है। पंजाब सरकार ने हाल ही में नशा विरोधी अभियान को और तेज किया है। इस बैठक में इस दिशा में और सख्त कदम उठाने पर चर्चा हो सकती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले भी नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है और तीन महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, ग्रुप-D भर्ती की आयु सीमा बढ़ी