Punjab News: CM भगवंत मान ने पंजाब के इस ज़िले को दी करोड़ों की सौगात

by Nishi_kashyap
CM भगवंत मान

बरनाला,20 जुलाई,2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब के बरनाला जिले को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने 2.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए आठ आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालयों को जनता को भेंट किया। पंजाब सरकार का यह बड़ा कदम विशेष रूप से युवाओं में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि भदौड़ और महल कलां विधानसभा क्षेत्रों में स्थित इन पुस्तकालयों का उद्घाटन आज किया गया है। उन्होंने बताया कि तलवंडी, मझूके, शहिणा,कुत्बा, दीवाना, धौला, वजीदके कलां और ठुलीवाल गांवों में निर्मित इन आठ पुस्तकालयों पर कुल 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रत्येक पुस्तकालय लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

हाईटेक होंगी लाइब्रेरी

भगवंत सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पुस्तकालय आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त हैं। इनमें कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

‘लक्ष्य हासिल करने में मिलेगी मदद’

मुख्यमंत्री ने कहा अब दूरदराज़ गांवों के छात्र भी अपने गांवों में रहकर पुस्तकें पढ़कर वैश्विक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय से न केवल छात्रों का बौद्धिक स्तर ऊंचा होगा। बल्कि उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायता करेंगे।

पाठकों के लिए अनमोल धरोहर’

उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में दुर्लभ पुस्तकें भी संग्रहित की गई हैं। जो पाठकों के लिए अनमोल हैं। साथ ही उन्होंने कहा की ये पुस्तकालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार हुए फौजा सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी और भगवंत मान समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

You may also like