Breaking: उपचुनाव के लिए अकाली दल ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान

by Nishi_kashyap
अकाली दल

पंजाब,20 जुलाई,2025: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की तरनतारन उपचुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही सुखविंदर कौर को हलका इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया गया है। इस ख़ास मौके पर उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा कि वे अभी से मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून 2025 को निधन हो गया था। मिलाई जानकारी के अनुसार वे काफी समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहाँ उनका देहांत हो गया। इसके बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Punjab News: CM भगवंत मान ने पंजाब के इस ज़िले को दी करोड़ों की सौगात

You may also like