चंडीगढ़, 15 जुलाई 2025: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को चंडीगढ़ का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। 1997 बैच के IPS अधिकारी डॉ. हुड्डा को दिल्ली से स्थानांतरित कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सागर प्रीत हुड्डा एक अनुभवी और सम्मानित अधिकारी हैं, जिन्होंने दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया विभाग) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता के आधार पर प्रशासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका दी है। चंडीगढ़ में DGP के पद पर उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और उम्मीद है कि उनके अनुभव से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

ये भी देखे: चंडीगढ़ प्रशासन ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों ने ग्रहण किया कार्यभार