मुंबई, 5 जुलाई 2025: IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ मिलकर भारत के बांग्लादेश दौरे को स्थगित करने का फैसला किया है। यह दौरा पहले अगस्त 2025 में निर्धारित था, जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने थे। अब यह सीरीज सितंबर 2026 में होगी।
BCCI ने शनिवार (5 जुलाई 2025) को जारी बयान में कहा, “बीसीबी और बीसीसीआई ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (IND vs BAN) को सितंबर 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला दोनों बोर्डों के बीच व्यापक चर्चा के बाद लिया गया, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूल की सुविधा को ध्यान में रखा गया।” बीसीबी ने भी बयान जारी कर कहा कि वह सितंबर 2026 में भारतीय टीम की मेजबानी के लिए उत्सुक है, और संशोधित तारीखों व कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस स्थगन के कारण भारतीय प्रशंसकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान पर देखने के लिए और इंतजार करना होगा।
ये भी देखे: SL vs BAN: 5 रन के अंदर बांग्लादेश ने खोए 7 विकेट, पहले वनडे में श्रीलंका ने 77 रनों से हराया