यूपी, 26 जून 2025: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी सुचना जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के में पूरे प्रदेश में बादल छाने वाले हैं इसके साथ ही आने वाले 30 जून तक यूपी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है की कुछ समय बाद मॉनसून पुरे प्रदेश में पहुँच जाएगा। अपने चरम पर पहुंच जाएगा.
मौसम विभाग के अनुसार 29 से 30 जून तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बीच तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने, आज यूपी के ललितपुर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली सहारनपुर, बिजनौर जिलों और इनके आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
गाजियाबाद-नोएडा का ऐसा रहेगा मौसम
गाजियाबाद और नोएडा में अभी तक केवल हल्की बारिश दर्ज की गई है। हालाँकि इन जगहों पर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था लेकिन फिर भी बारिश देखने को नहीं मिली है। ऐसे में यहाँ के लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मॉनसून पूर्वांचल से पश्चिम यूपी में दस्तक देगा। और नोएडा व् गाजियाबाद में भी बारिश देखने को मिलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: हरियाणा में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, सिविल सर्जन भी पाई गई कोरोना संक्रमित