लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर ! मौसम विज्ञान ने अगले पाँच दिनों के लिए जारी किया बारिश का यलो अलर्ट

by Nishi_kashyap
जलस्तर

बनारस, 25 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बनारस से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की सुबह गंगा में पानी का लेवल 58.76 मीटर था जो मंगलवार की शाम 59.28 मीटर पर पहुँच गया।

मानसून का प्रभाव भले ही बनारस में बारिश के रूप में न दिखे, लेकिन गंगा में इसका प्रभाव दिखने लगा है। जानकारी के लिए आपको बतादें की एक ही दिन में गंगा के जलस्तर में आधा मीटर से भी ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

सोमवार की सुबह गंगा में पानी का लेवल 58.76 मीटर था जो मंगलवार की शाम 59.28 मीटर पर पहुँच गया। सेंट्रल वॉटर कमीशन की बुलेटिन के अनुसार हर घंटे गंगा का जलस्तर 20 मिलीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान ने बनारस में अगले पाँच दिनों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बनारस में जून माह के शुरुआत से अब तक केवल 13 फीसदी कम बरसात हुई है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 47.8 मिमी है, जबकि इस बार सिर्फ 41.4 मिमी बरसात हुई है। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सक्रिय है, लेकिन बारिश कहीं-कहीं हो रही है।

यह भी पढ़े: UP News: डॉक्‍टरों ने गंभीर बीमारी से परेशान ‘सलमान’ को दिया नया जीवन

 

You may also like