UP News: प्रयागराज डीएम ने जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए उठाया बड़ा क़दम

by Nishi_kashyap
डीएम

प्रयागराज, 25 जून 2025: प्रयागराज के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की जनता की समस्याओं के प्रभावी और तुरंत समाधान को लेकर प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एक नई पहल शुरू की है। अब से जिले में होने वाली जनसुनवाई के दौरान डीएम खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को सीधे जोड़ते हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनेंगे।

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएँ

मंगलवार के दिन डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपने कार्यालय में करीब पाँच घंटे तक जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएँ सुनी। इस दौरान उन्होंने तहसीलों से आए प्रत्येक फरियादी की बात न केवल ध्यानपूर्वक सुनी, बल्कि संबंधित एसडीएम से उन्हें वीडियो कॉल पर सीधे जोड़ा। इस संवाद के दौरान समस्याओं के निवारण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई।

डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागीय कार्यालय में रोजाना जनता की समस्याओं को सुना जाए और उनके निवारण में लापरवाही बिल्कुल न की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान मिलना चाहिए।

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ का यह बड़ा कदम जनता द्वारा सराहा जा रहा है। इस नई पहल से फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े: UP News: तेंदुए से भिड़ गया मजदूर! हमले से इस तरह बचाई खुद की जान

You may also like