लखनऊ, 25 जून 2025: उतर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बतादें की लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के उतरावां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहाँ स्कूल का निरीक्षण करने पहुँचे खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को पता चला कि स्कूल में 29 में से 23 शिक्षक ड्यूटी पर नहीं थे और न ही किसी भी शिक्षक ने छुट्टी की कोई सूचना दी थी।
फर्जी हाजिरी का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, जाँच में पता चला की स्कूल के रजिस्टर में 12 शिक्षकों की फर्जी हाजिरी दर्ज की गई थी। स्कूल के हेडमास्टर स्वदेश अग्निहोत्री भी पिछले 2 दिनों से बिना जानकारी दिए गायब थे।
स्कूल में केवल 6 शिक्षक थे मौजूद
बतादें की उतरावां प्राथमिक विद्यालय में लगभग 400 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है की उस दिन स्कूल में केवल 6 शिक्षक ही मौजूद पाए गए। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई पर बेहद असर पड़ रहा है। बीईओ (BEO) ने निरीक्षण की पूरी वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को दी है
3 शिक्षक किए निलंबित
BSA ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है की 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। वही 20 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और उन्हें एक हफ्ते में जवाब देने का समय दिया गया है। इसके बाद उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों ने जताई नाराजगी
इस घटना से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अभिभावकों ने इस पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग से कड़ी निगरानी और नियमित जाँच करने की माँग की है।
अन्य स्कूलों में भी होगी जाँच
BSA ने बीईओ को निर्देश दिया है कि क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी औचक निरीक्षण किए जाएँ ताकि भविष्य में कोई ऐसा मामला सामने न आए।
यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब कैबिनेट बैठक में सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान