झांसी, 3 जून 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे जरूरी योजना ‘मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना’ के तहत सोमवार को कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले 100 बेड के हॉस्टल का भूमि पूजन हो चूका है। जानकारी के लिए आपको बतादें की झांसी नगर निगम द्वारा झांसी कानपुर हाईवे के पास इस प्रोजेक्ट के लिए दो एकड़ जमीन दी गई है। नगर निगम के मेयर बिहारी लाल आर्य ने आज इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया।
मेयर बिहारी लाल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की 26 करोड़ 50 लाख 52 हजार की लागत से यह महिला हॉस्टल बनाया जा रहा है। बतादें की हॉस्टल में उन महिलाओं को रहने के लिए स्थान दिया जाएगा, जो कामकाजी हैं और जिनके पास रहने के लिए अपना कोई निवास स्थान नहीं है। बतादें की इस महिला हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हॉस्टल में हर तरह की सुविधा दी जाएगी। इसमें सेंट्रल एसी, सोलर सिस्टम, सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मेयर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की यह मनोकामना है की हमारे नागरिकों को सारी सुविधाएं मिलें।
इस अवसर पर नगर निगम के मुख्य अतिथि सहित सभी अवर अभियंता, क्षेत्रीय पार्षद सहित तमाम पार्षद, संतराम पेंटर, प्रदीप गुप्ता तथा ठेकेदार सौरव अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा मेयर ने बड़ागांव गेट बाहर लगभग 2 करोड़ से अधिक की लागत की बनने वाली सड़क का भी भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।
यह भी पढ़े: कुत्तों को खिलाया गया जहर मिला खाना, मामले की जाँच में जुटी पुलिस