नई दिल्ली, 10 अप्रैल : पिछले 10 दिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड टैरिफ पर फैसलों ने व्यापार को कई बार चौंकाया है। एक दिन पहले 10 अप्रैल को टैरिफ पर 90 दिनों की राहत देने के बाद अब अमेरिका ने ऐलान किया है कि भारत पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को भी फिलहाल रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त सीमा शुल्क को इस साल 9 जुलाई तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। इस सरकारी आदेश के मुताबिक, भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके पहले 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 60 देशों से आयातित उत्पादों पर शुल्क लगाने और भारत जैसे देशों पर अलग से उच्च शुल्क लगाने की घोषणा की थी।
ट्रंप ने 2 अप्रैल को टैरिफ की घोषणा की थी
ट्रंप ने 2 अप्रैल को करीब 60 देशों से आयातित उत्पादों पर शुल्क लगाने और भारत जैसे देशों पर अलग से उच्च शुल्क लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप के इस कदम से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात उत्पादों तक की बिक्री प्रभावित होने का अंदेशा था। ट्रंप के मुताबिक टैरिफ के जरिए वह अमेरिका के बड़े व्यापार घाटे को कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने पर टारगेट कर रहे हैं। इसके बाद से भारतीय व्यापारियों, खासकर निर्यातकों के बीच चिंता फैली ही थी, बाजार में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि, अमेरिका ने भारत पर जो 26त्न का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया जो थाइलैंड, वियतनाम और चीन जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है। वहीं, बुधवार को ट्रंप ने जहां ज्यादातर देशों को टैरिफ से राहत दी, चीन के ऊपर इसे बढ़ाकर 125त्न कर दिया गया। शुल्क वृद्धि का यह आदेश 9 अप्रैल से प्रभावी हो गया था लेकिन ट्रंप ने अब इसे 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि, शुल्क का यह निलंबन हांगकांग, मकाऊ के अलावा चीन पर लागू नहीं है।