आगरा, 27 मार्च : समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना ने हमला बोला। इस दौरान पथराव कर दिया गया। जब ये घटना हुई तो सांसद के आवास से महज एक किलोमीटर दूर पर ही सीएम योगी भाषण दे रहे थे, जिसको लेकर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के घर पर हुए हमले में हरीपर्वत थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा सांसद के बेटे पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने दर्ज कराया है। उन्होंने सैकड़ों युवकों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सोसायटी में घुसकर उन पर व समर्थकों पर जानलेवा हमला करने, गाडिय़ों को तोडऩे, घर में घुसकर पथराव करने और लूट का आरोप लगाया है।
सुबह 10 बजे इकठा होना किया था शुरू
करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबह 10 बजे से ही कुबेरपुर स्थित एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे इक_ा होना शुरू कर दिया था। यहीं पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह और क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र चौहान आए थे। कार्यकर्ता 100 से अधिक चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर सवार थे। दो बुलडोजर भी बुलाए गए थे। इस प्रदर्शन की जानकारी एलआईयू को भी रही होगी। तब पुलिस अधिकारियों को अवगत क्यों नहीं कराया गया। इसकी जानकारी पर एक घंटे बाद थाना एत्मादपुर के इंस्पेक्टर क्राइम रवेंद्र कुमार राठी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उनकी तीखी तकरार हुई। इसके बाद दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलडोजर पर सवार होकर आगरा के लिए चल दिए।