दक्षिण कोरिया में जंगलों में लगी भीषण आग

by TheUnmuteHindi
दक्षिण कोरिया में जंगलों में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, 26 मार्च : दक्षिण कोरिया में दक्षिणी इलाकों के जंगलों में भीषण आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जानकारी के अनुसार आग को बुझाने के प्रयासों के दौरान एक हेलीकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोरिया वन सेवा ने बुधवार को कहा कि बचाव प्रयास जारी हैं और ऐसा अनुमान है कि विमान में केवल एक पायलट था। अग्निशमन दल दक्षिण कोरिया के दक्षिणी इलाकों में लगी भीषण आग को बुझाने के काम में लगे हैं। आग से जुड़ी घटनाओं में 200 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, आग के कारण 43 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन जलकर राख हो गई और 1300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैंकड़ों संरचनाएं तबाह हो गई हैं।

5500 से अधिक लोगों ने छोड़ा घर

साउथ कोरिया के गृह व सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार एंडोंग, उसके पड़ोसी कस्बों उइसियोंग व सानशियोंग और उल्सान शहर में 5500 से अधिक लोगों को अपने घर छोडऩे को मजबूर होना पड़ा है। ये वे इलाके हैं जो आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कोरिया वन सेवा के अनुसार, बुधवार (26 रूड्डह्म्ष्द्ध) सुबह तक अग्निशमन कर्मी देश भर में कम से कम पांच सक्रिय जंगल की आग बुझाने में लगे थे। इसके अलावा, शनिवार को तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग की लपटों में फंसने से सांचोंग में चार अग्निशमन कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई।

You may also like