जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

by TheUnmuteHindi
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 17 मार्च : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां पोडकास्ट द्वारा ट्रंप की तारीफ की गई है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया का सामना करने से डरता है, उसने एक दक्षिणपंथी विचारधारा वाले विदेशी पॉडकास्टर से बात की है। बता दें कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पॉडकास्ट साक्षात्कार की बातों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि वैश्विक संगठनों को अप्रासंगिक बताए जाने को लेकर वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर में सुर मिला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन को दिए साक्षात्कार में व्यक्तिगत, राजनीतिक और अतंरराष्ट्रीय बिंदुओं पर विस्तार से बात की। एक्स पर पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा और वह यह कहने की हिम्मत रखता है कि आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है जबकि उसने अपनी सरकार को जवाबदेह ठहराने वाली हर संस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया है. और आलोचकों पर इस तरह से हमला किया है, जिसकी तुलना हाल के इतिहास में किसी से नहीं की जा सकती।

 

You may also like