कोलकाता, 16 मार्च : गेंदबाज उमरान मलिक के चोट के कारण सत्र से बाहर हो गए हैं, जिस कारण अब उनकी जगह चेतन सकारिया को चुना गया है। जानकारी के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए मध्यम गति के गेंदबाज उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया को चुना है। सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और आईपीएल के 19 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सकारिया 75 लाख रुपये में केकेआर में शामिल हुए। बता दें कि आईपीएल का नया सत्र शुरू होने से पहले गत बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (्य्यक्र) को झटका लगा है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोटिल होकर पूरे सत्र के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है।
चेतन सकारिया अब तक खेल चुके हैं 19 मैच
चेतन सकारिया ने अब तक 19 आईपीएल मैच खेलकर 20 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए एक वनडे व दो टी-20 मैच खेले हैं। सकारिया को केकेआर ने 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। मालूम हो कि उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। केकेआर में बतौर नेट गेंदबाज लिया था। सकारिया इससे पहले राजस्थान रॉयल्स व दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुके हैं।