सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए कर रही प्रयास : निर्मला सीतारमण

by TheUnmuteHindi
सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए कर रही प्रयास : निर्मला सीतारमण

सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए कर रही प्रयास : निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली, 28 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बहुत ही दिलचस्प लेकिन चुनौतीपूर्ण समय है और सरकार देश को आगे बढ़ाने व वैश्विक वृद्धि का इंजन बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। उन्होंने बीएस (बिजनेस स्टैंडर्ड) मंथन में कहा है कि भारत को व्यापार, निवेश व रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध अब एजेंडा में शीर्ष पर है। वैश्विक व्यापार आज पूरी तरह बदल रहा है और जिन शर्तों और संदर्भों के साथ हम सभी व्यापार करते थे, विश्व व्यापार संगठन में ऐसा किसी प्रकार का सहारा (संस्था) अब उपलब्ध नहीं है। बहुपक्षवाद की तुलना में अब द्विपक्षीय संबंध ही अधिक महत्वपूर्ण उहोंने कहा कि हमें कई देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना है, न केवल व्यापार के लिए, न केवल निवेश के लिए, बल्कि रणनीतिक संबंधों के लिए भी। इसलिए बहुपक्षवाद… कुछ हद तक, मैं अब भी इसे कुछ हद तक कह रही हूं… लेकिन द्विपक्षीय संबंध ही एकमात्र फायदेमंद हैं जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

You may also like