डलेवाल का मरन व्रत 87वें दिन में : शहीद शुभकरन के दोषी अधिकारियों खिलाफ हो कार्यवाही
– शहीदी समागम आज : समुचे पंजाब के लोग समागम में पहुंचे डलेवाल
पटियाला, 3 फरवरी : किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 87वें दिन में पहुंच गया है, उधर आज डलेवाल ने समुचे पंजाब के किसानों से अपील की है कि वह 21 जनवरी को नौजवान शहीद किसान शुभकरन सिंह के शहीदी समागम पर पहुंचे, जिससे केंद्र सरकार को बताया जा सके कि किसान अपने शहीदों के लिए जान की बाजी भी लगा देंगे। इस मौके उन्होंने शहीद शुभकरन को शहीद करने वाले दोषी अधिकारियों खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।
आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने श्री हरिमन्दर साहिब जी से आया पवित्र जल, मक्का- मदीना से आया आबे- जमजाम, हरिद्वार से आया गंगा जल पिया और हरियाणा के 150 से अधिक गांवों के खेतों में लगे ट्यूबवैलों से आया पानी पिया। उन्होंने सभी किसान भाइयों का धन्यवाद किया जो इतनी दूर दूर से उनके लिए जल लेकर आए।
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि कल को शुभकरन सिंह की शहादत को एक साल पूरा हो जायेगा परन्तु अभी तक 23 साला नौजवान शुभकरन सिंह के सिर में गोली मार कर शहीद करने वाले अधिकारियों खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई, उन्होंने कहा कि किसानी के शहीद शुभकरन सिंह को कल बठिंडा के गांव बल्ला, तीनों मोर्चों और दूसरे राज्यों में अनेकों स्थानों पर श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए श्रद्धांजलि समागम किये जाएंगे।
22 को केंद्र के साथ मीटिंग और 27 को एसकेएम के साथ होगी मीटिंग : डलेवाल, पंधेर
इस मौके जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वह हमेशा किसान जत्थेबंदियों की एकता के हक में रहे हैं, इस से पहले भी संयुक्त किसान मोर्चा (गैर सियासी) और किसान मजदूर मोर्चा ने एकता के लिए जोरदार यत्न किये थे और यह यत्न भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिसके लिए 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग रखी गई है। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की सभी 23 फसलों की एमएसपी पर संपूर्ण खरीद यकीनी बनाने के लिए पिछले एक साल से एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई पूरे जोरशोर के साथ लड़ी जा रही है और 22 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में किसानों का पक्ष जोरदार ढंग के साथ रखा जायेगा।
शहीद शुभकरन के बुत से आज हटेगा पर्दा
नौजवान शहीद किसान सुभकरन सिंह की याद में उन के गांव बलां में स्थापित किये गए बुत को आज किसान नेता पर्दा हटाकर लोगों को समर्पित करेंगे। याद रहे कि 21 फरवरी 2024 को हरियाणा पुलिस की गोली के साथ शुभकरन सिंह शहीद हो गया था।
डलेवाल का मरन व्रत 87वें दिन में : शहीद शुभकरन के दोषी अधिकारियों खिलाफ हो कार्यवाही
शहीदी समागम आज : समुचे पंजाब के लोग समागम में पहुंचे डलेवाल
99