राज व्हीकल प्राईवेट लिमटिड पटियाला ने महिंद्रा इलैक्ट्रिक ओरीजन एसयूवीज की लांच

एस.एस.पी. डा. नानक सिंह ने किया लोर्कापण

by TheUnmuteHindi
राज व्हीकल प्राईवेट लिमटिड पटियाला ने महिंद्रा इलैक्ट्रिक ओरीजन एसयूवीज की लांच

राज व्हीकल प्राईवेट लिमटिड पटियाला ने महिंद्रा इलैक्ट्रिक ओरीजन एसयूवीज की लांच
एस.एस.पी. डा. नानक सिंह ने किया लोर्कापण
पटियाला, 14 फरवरी : राज व्हीकल प्राईवेट लिमटिड पटियाला की तरफ से महिंद्रा इलेक्ट्रिक ओरीजन एसयूवीज की यहां बहादुरगढ़ में स्थित लोर्कापण किया गया है। पटियाला के एस. एस. पी. डा. नानक सिंह ने इस समागम में पहुंच कर इस रस्म को अदा किया है। इस मौके उनके साथ विशेष तौर पर एस.पी. सिटी सरफराज आलम आई.पी.एस, एस. पी. राजेश छिबर, मिस्टर राहुल विद्या आर. एस. एम., जोनल हैड मिस्टर सुखमन खहरा, आर.सी.सी.एम मिस्टर रवि खुराना, कुन्दन गोगिया मेयर पटियाला, अमनदीप सिंह जीएसटी कमिश्नर भी विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। इलैट्रिक एसयूवी महिंद्रा आटोमोटिव के की तरफ से लांच की गई है, जिसके सभी 9 वेरीएंटस के लिए बुकिंग 14 फरवरी को खुलेगी।
इस मौके एमडी राजविन्दर सिंह और जसकरन सिंह ने जानकारी देते बताया कि महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरीजन एसयूवीज ने विश्व स्तर पर विजेता विशेषताओं के साथ नए मापदंड स्थापित किये हैं, जोकि गर्व की बात है। अलग- अलग कीमतों पर इन वल्र्ड बिटर व्हीकलस का अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहकों के भव्य प्रोत्साहन से प्रेरित होकर महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 के सभी पैकस के लिए 14 फरवरी सुबह 9 बजे से बुकिंग शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वेरीएंटस की ढांचागत प्रोडक्शन रैपअप की गई है, हर वेरीएंट की डिलीवरी के लिए समय सीमाएं सांझी की जा रही हैं।
एकसईवी 9ई और बीयी 6 की पूरी लाईनअप 14 फरवरी सुबह 9 बजे से बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जिस के साथ ग्राहक अपनी पसन्दीदा चुनने के योग्य हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए वेरीएंटस की पड़ाअवार प्रोडक्शन रैंपअप की गई है। पैक थ्री के लिए डिलीवरी मिड मार्च 2025 से शुरू होगी, बाकी सभी पैक के लिए डिलीवरी जून और अगस्त 2025 के बीच होगी। उन्होंने कहा कि ग्राहक 6 फरवरी सुबह 10 बजे के बाद अपनी पसंद के माडल और वेरीऐंट के लिए अपनी प्राथमिकता शामिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनके लिए कीमतें सभी वेरीऐंटस के लिए डिलीवरी के समय ही लागू होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती डिमांड पर इसको लांच किया गया है, जिसका ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

You may also like