पटियाला डेयरी मालिक यूनियन ने डेरियां शिफ्ट के दावे पर जताया सख्त ऐतराज
– कहा : दो महीने के अंदर डेरियां शिफ्ट करने की हमने नहीं दी कोई सहमति
– अबलोवाल डेयरी फार्म प्रोजैक्ट में हैं बहुत खामियां
पटियाला : पटियाला डेयरी मालिक यूनियन के सदस्यों ने आज एक मीटिंग करके दो महीने के अंदर अंदर अपनी डेरियां शहर में से बाहर शिफ्ट करने के दावे पर सख्त ऐतराज जताया है।
डेयरी यूनियन के किरपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम ने दावा किया हैकि हमने सहमति दी है कि हम दो महीने के अंदर अंदर डेरियां बाहर निकाल लेंगे, जब कि हमने ऐसी कोई सहमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशाशन जानबूझ कर मीडिया को गुमराह कर रहा है, जब कि अबलोवाल में डेयरी फार्म प्रोजैक्ट में बहुत खामियां हैं, जिस कारण वह आज तक शिफट नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि निगम प्रशाशन ने हमें भरोसा दिया है कि दो महीने के अंदर अंदर हल कर दिया जाएगा। हम सिर्फ यह भरोसा दे कर आए थे, जब यह सभी कमियां दूर हो जाएंगी फिर अगला फैसला लिया जायेगा परन्तु निगम प्रसाशन शहर निवासियों को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम हमें वहां धक्के के साथ भेजना चाहता है, वहां न कोई पानी का प्रबंध है और न कोई पानी की निकासी का, बिजली की बड़ी तारें ऊपर से निकल रही हैं। इसके अलावा अन्य भी बड़ी खामियां हैं। इन कमियों को दूर करने की बजाए नगर निगम हमें और भी परेशान कर रहा है। यूनियन के सदस्यों की तरफ से साफ शब्दों में कहा गया है कि जब तक सभी शर्तें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह शिफ्ट नहीं होंगे।
पटियाला डेयरी मालिक यूनियन ने डेरियां शिफ्ट के दावे पर जताया सख्त ऐतराज
कहा : दो महीने के अंदर डेरियां शिफ्ट करने की हमने नहीं दी कोई सहमति
116
previous post