दिल्ली की तरह पंजाब अंदर भी भाजपा बनाएगी सरकार : अनुज खोसला
– पंजाब अंदर भी भाजपा डटकर कर रही है लोगों के लिए काम
पटियाला : : भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पार्षद अनुज खोसला ने कहा कि दिल्ली की तरह अब जल्द ही 2027 के चुनाव दौरान पंजाब अंदर भी भाजपा अपनी सरकार बनाएगी और लोगों के लिए रिकार्ड तोड़ विकास करके दिखाएगी।
उन्होंने कहा कि अब लोग पूरी तरह जागरूक होकर भारतीय जनता पार्टी का साथ दे रहे हैं और पूरी तरह डटकर भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जोकि लोगों के लिए सही विकास करवा सकती है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब अंदर भी भाजपा के नेताओं की तरफ से डटकर लोगों के लिए काम किया जा रहा है क्योंकि लोग मौके की सरकारों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। हर वर्ग आप को सत्ता में लाकर अपने आप को कोस रहा है। इस लिए लोग जल्द ही पंजाब अंदर भी बड़ा बदलाव करके भाजपा को लाएंगे और अपने रुके हुए कामों को करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तो कभी भी उनको आकर मिल सकता है।
दिल्ली की तरह पंजाब अंदर भी भाजपा बनाएगी सरकार : अनुज खोसला
पंजाब अंदर भी भाजपा डटकर कर रही है लोगों के लिए काम
44