वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश दिवस पर किया नतमस्तक

by Manu
Harpal Singh Cheema paid tribute to Bhagat Ravidas

चंडीगढ़, 12 फरवरी 2025: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान में नतमस्तक होकर संगतों को शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भगत रविदास जी की पावन वाणी हमें मानवता का सच्चा मार्गदर्शन देती है और उनके योगदान ने समाज में एकता, भाईचारे और सर्व-समावेशिता का संदेश फैलाया। उन्होंने कहा, “गुरु साहिबान ने जात-पात से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को समानता का संदेश दिया। हमें गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।”

धार्मिक समागमों में भागीदारी और संगतों को बधाई

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने इस दिन दिड़बा, कौहरियां, छाजली, कणकवाल, गोबिंदगढ़ जेजिया, खोखर खुर्द जैसे कई गांवों में आयोजित धार्मिक समागमों में शिरकत की और संगतों को बधाई दी। इन समागमों में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और रागी जत्थों द्वारा इलाही वाणी के कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया।

वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema को सम्मानित किया गया

गुरुद्वारा साहिबान की प्रबंधकीय कमेटियों और क्लबों ने इस अवसर पर वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा को विशेष रूप से सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी देखे: Guru Ravidas Jayanti: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नमन

You may also like