एगजिट पोल सही और सटीक नहीं है : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, 6 फरवरी : दिल्ली विधान सभा चुनाव के हुए मतदान के बाद एगजिट पोल को लेकर बयानबानी हो रही है। अब कांग्रेस नेता व नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलने वाली अनुमानित सीटों पर कहा कि एग्जिट पोल सही और सटीक नहीं हैं अब हम आठ तारीख का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के लिए मतदान बुधवार (पांच फरवरी) को संपन्न हो गया। अब नतीजे आठ फरवरी को आएंगे, लेकिन इससे पहले एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इस बार के एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। पांच एग्जिट पोल का औसत बता रहा है कि 27 साल का सूखा समाप्त करते हुए भाजपा 70 में से कम से कम 39 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। बहुमत का आंकड़ा 36 है।
एगजिट पोल सही और सटीक नहीं है : संदीप दीक्षित
50