भारतीय किसान यूनियन एकता (शादीपुर) ने की मीटिंग
9 फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ दिए जाएंगे मांग पत्र : बूटा सिंह
पटियाला, 6 फरवरी : कस्बा सनौर के फतेहपुर रोड़ में भारतीय किसान यूनियन एकता (शादीपुर) के मुख्य दफ्तर के इंचार्ज निर्मल सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें एस.के.एम के राष्ट्रीय प्रधान बूटा सिंह शादीपुर और सीनियर उप प्रधान जसविन्दर सिंह मौनी भांखर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इस मौके राष्ट्रीय प्रधान बूटा सिंह शादीपुर ने बताया कि इस बैठक में जत्थेबंदी को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्य मुद्दा केंद्र सरकार के प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी ने 2014 में वायदा किया था कि हम कर्ज माफी भी करेंगे। डा. स्वामीनाथन की रिपोर्ट को भी लागू किया जाएगा। उन्होंने हैरानीजनक होते कहा कि गत दिवस केंद्र सरकार की तरफ से कर्जे माफी के लिए कोई विचार नहीं है अभी बयान दिया गया, जिसकी हम निंदा करते हैं। स. शादीपुर और जसविन्दर सिंह मौनी भांखर ने कहा कि हम केंद्र और पंजाब सरकार से किसानों के हकों की मांगों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके सम्बन्ध में हम 9 तारीख को केंद्र सरकार के खिलाफ मांग पत्र देंगे। इस मौके संसार सिंह, हाकम सिंह थूही ब्लाक प्रधान नाभा, डा. बलविन्दर सिंह खुडा, बब्बी शादीपुर, कुलदीप सिंह सनौर, देव चंद शर्मा, मेजर सिंह कैप्टन, मलकीत सिंह गांधी, गुरचरन सिंह हंजराय, कृपाल सिंह, अवतार सिंह खैरा, भगवंत सिंह और अन्य कई मौजूद थे।
भारतीय किसान यूनियन एकता (शादीपुर) ने की मीटिंग
9 फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ दिए जाएंगे मांग पत्र : बूटा सिंह
53