ब्रह्मानन्द गिरी जी का मंडलेश्वर बनने के बाद पटियाला पहुंचने पर हुआ शानदार सम्मान
– सनातनियों ने आतिशबाजी चलाकर डाले भंगड़े : और बढ़ चढक़र किए जाएंगे धर्म के काम : ब्रह्मानन्द गिरी
पटियाला, 6 फरवरी : ब्रह्मा नंद गिरी जी प्रमुख हिंदु तखत मंडलेश्वर बनने के बाद पटियाला पहुंचने पर अलग- अलग चौकों में सनातनियों की तरफ से उन का भव्य स्वागत किया गया, जिसके अंतर्गत भगवान परशुराम वाटिका में सैंकड़ों की संख्या में सनातनियों की तरफ से मंडलेश्वर ब्रह्मा नंद गिरी जी महाराज का स्वागत किया गया, जोकि रथ पर सवार हो कर बैंड बाजों के साथ श्री काली माता मन्दिर में नमस्तक हुए और रथ के साथ सनातनियों की तरफ से भंगड़े डाले गए और आतिशबाजी चलाई गई।
इस मौके तखत के सचिव ईश्वर शर्मा की तरफ से बताया गया अखाड़े की तरफ से कई इम्तिहान लेने के बाद यह गद्दी किसी को दी जाती है जो पटियाला और पंजाब के हिस्से आई है। महाकुंभ में यह उपाधि मिलना और भी बड़ी बात है। इस मौके सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली की तरफ से विशेष तौर पर गुरू जी का सम्मान किया गया।
श्री काली माता मन्दिर नमस्तक होने के बाद टकोली (जीरकपुर) में ब्रह्मलीन गुरू पंचानन्द गिरी जी समाधी पर माथा टेका। उन की तरफ से पहले से भी बढ़ कर धर्म के काम करने का भरोसा दिलाया गया। इस मौके राष्ट्रीय उप प्रधान एडवोकेट रजिन्दरपाल आनंद, उप प्रधान राजिन्दर पाल शर्मा, चेयरमैन अजय कुमार शर्मा, दर्शन शर्मा, सरवण कुमार, भुपिन्दर दादा, राजेश केहर राष्ट्रीय प्रधान, अश्वनी भार्गव हरियाणा प्रमुख, अश्वनी शर्मा प्रधान जागरण सुधार मंडल, रविन्द्र सिंगला राष्ट्रीय शिव सेना, चरंजी लाल प्रधान शिव सेना, गुरिन्दर जगी, बंटी प्रधान बंडूगर, राहुल पंडित, विक्रम भल्ला, विकास शर्मा, हंसराज जम्मू, रजिन्दर महंत, दिलबाग शर्मा, जतिन्दर शर्मा, एडवोकेट अमन गर्ग राष्ट्रीय महा सचिव, कुलदीप शर्मा, बीरू प्रधान, धर्म सिंह सुनाहेड़ी, अरुन कुमार, कमलेश कुमार, रमनदीप, मनजीत शर्मा मेंबर कौर कमेटी के अलावा सैंकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्रह्मानन्द गिरी जी का मंडलेश्वर बनने के बाद पटियाला पहुंचने पर हुआ शानदार सम्मान
सनातनियों ने आतिशबाजी चलाकर डाले भंगड़े : और बढ़ चढक़र किए जाएंगे धर्म के काम : ब्रह्मानन्द गिरी
66
previous post