मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला ने पंजाबी यूनिवर्सिटी अंतर- कालेज क्रिकेट (महिला) चैंपियनशिप जीती

by TheUnmuteHindi
मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला ने पंजाबी यूनिवर्सिटी अंतर- कालेज क्रिकेट (महिला) चैंपियनशिप जीती

मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला ने पंजाबी यूनिवर्सिटी अंतर- कालेज क्रिकेट (महिला) चैंपियनशिप जीती
पटियाला, 6 फरवरी : पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस, पटियाला में सम्पन्न हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी अंतर- कालेज क्रिकेट ( महिला) टूर्नामैंट के फाईनल मुकाबले में मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला की टीम ने एल.बी.एस. आर्य कालेज, बरनाला की टीम को हरा कर चैंपियनशिप जीत ली है। फाइल मैच में एल.बी.एस. आर्य कालेज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 45 रन बनाए। इसके जवाब में मुल्तानी मल मोदी कालेज, पटियाला की टीम ने 3 ओवरों में ही बिना कोई विकेट खोए, 250 की स्ट्राईक रेट के साथ जरूरी रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। इस फाइनल मैच में मोदी कालेज की खिलाडी वंशिका महाजन को 32 रन बनाने के लिए बैस्ट पलेयर आफ दा मैच अवार्ड दिया गया। वंशिका ने इस इंटर-कालेज टूर्नामैंट के सेमी- फाइनल मैच में भी 261 के स्ट्राईक रेट के साथ 60 रन बनाए थे। टीम की कप्तान हिमांशी सैनी ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा श्रुति यादव और आस्था भी बहुत बढिय़ा खेली। उनसे अलावा विजेता टीम में रूही, सुरजीत, कंवल, इकमनप्रीत, जसप्रीत, लवप्रीत, पायल, आराधना, अंजू और याशमीन भी शामिल थे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुल्तानी मल मोदी कालेज, पटियाला की महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामैंट में पहलाी बार भाग लिया है। टीम के कालेज पहुुंचने पर कालेज प्रिंसिपल डा. नीरज गोयल, डीन स्पोर्टस डा. सुमित कुमार, डीन अकामिक डा. रोहित सचदेवा और खेल विभाग के प्रमुख डा. निशान सिंह, डा. हरनीत सिंह और प्रो. मिस मनदीप कौर ने खिलाडिय़ों का भरपूर स्वागत किया।

You may also like